छत्तीसगढ़रायपुर

त्योहारों से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, पश्चिम क्षेत्र में 91 आरोपी गिरफ्तार 52 वारंटों की तामिली, 135 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; जुआ, अवैध शराब और हथियार रखने वालों पर कसा शिकंजा

रायपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। 4 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक चले इस अभियान में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 91 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 135 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अलावा 52 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली भी की गई।पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा की मॉनिटरिंग में पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा और मुजगहन थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया।

अभियान में इन मामलों पर हुई कार्रवाई- जुआ: 22 प्रकरणों में 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 62,900 रुपये नगद और ताश की 52 पत्ती जब्त की गई।- आबकारी एक्ट: अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के 9 मामलों में 9 आरोपी गिरफ्तार। कुल 75.24 लीटर शराब जब्त।- आर्म्स एक्ट: 8 मामलों में 8 आरोपी गिरफ्तार। 7 चाकू और 1 देशी कट्टा बरामद।- एनडीपीएस एक्ट: गांजा तस्करी के 1 मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार। उसके कब्जे से 1.724 किलोग्राम गांजा जब्त।- वारंट तामिली: 13 स्थायी और 39 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 52 वारंटों की तामिली।- प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: शांति भंग करने की आशंका पर 135 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई।

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। त्योहारों के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पेट्रोलिंग, निगरानी और सघन चेकिंग भी बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button