
रायपुर/ नगर पालिक निगम मुख्यालय के सामने स्थित उद्यान की चौपाटी के दुकानदारों की दुकानें सील होने के बाद वे नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से उनके कार्यालय में मिले थे दुकानदारों ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को हमारी सभी दुकानें सील हो गई है नगर निगम द्वारा दुकानों शील हो जाने के कारण हमारे सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सैकड़ों परिवार इस चौपाटी पर निर्भर हैं।
दुकानदारों की पीड़ा सुनने के बाद नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने तुरंत *नगर निगम आयुक्त महोदय* से मिल कर चर्चा कीउन्होंने आयुक्त महोदय से मानवीय आधार पर रियायत देने और दुकानों को पुनः खुलवाने का अनुरोध किया।नेता प्रतिपक्ष के अनुरोध पर आयुक्त महोदय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए दुकानदारों को राहत देने का निर्णय लिया *आयुक्त महोदय के निर्देश के बाद आज सभी सील दुकानों को खोल दिया गया है।
इस पर नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी ने कहा
छोटे दुकानदार शहर की रौनक हैं। इतनी महंगाई के बाद अगर उनकी दुकान भी बंद हो जाए तो परिवार कैसे चलेगा? मैंने नगर निगम आयुक्त महोदय से कहा था कि नियमों का पालन करवाते हुए दुकानदारों को काम करने दिया जाए जिस पर नगर निगम आयुक्त महोदय द्वारा रिहायत दे कर 2 लाख रुपए की राशि निगम कोष में जमा करवाने के बाद सभी दुकानों की शील खुलवा दी गई
दुकान खोलने के बाद आज सभी दुकानदार नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का उनके कार्यालय में मिलकर अभिनंदन करने आए और उन्हें धन्यवाद दिया और कहां की आपने हमारी इस विपरीत परिस्थिति में मदद की उसके लिए आपका हृदय से आभार जिस पर* *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* ने सभी चौपाटी के दुकानदारों से अपील की कि वे साफ-सफाई और नियमों का पालन करें ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न आए।




