छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में महिला को जलाने की कोशिश, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद होने की आशंका

रायपुर के माना थाना क्षेत्र में रविवार रात एक महिला को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना माना बस्ती से बरौंदा जाने वाले कनेक्टिंग रोड पर ATC के पीछे गेट नंबर-5 के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8:32 बजे 112 पर घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने महिला को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला की पहचान राजकुमारी साहू, पति खुमान साहू, निवासी मोखला, थाना आरंग के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, मामले में संदिग्ध आरोपी की पहचान के संबंध में भी जानकारी सामने आई है।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना की वास्तविक वजह और आरोपी की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

माना थाना पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button