छत्तीसगढ़रायपुर

करोड़ों का गांजा जप्त, ट्रक में मशीनों के नीचे छिपा कर ले जा रहे थे बदमाश, पश्चिम बंगाल के बाप बेटे गिरफ्तार

:रायपुर/ राजधानी की पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत का 191.525 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।

इस मामले में पिता-पुत्र समेत दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट।पैकेज/वीओ:रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 191.525 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे और ट्रक सहित कुल मशरूका की कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से नागपुर की ओर जा रहे एक 6 चक्का ट्रक में भारी मशीनरी के बीच गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। इसके बाद लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम के पास नाकेबंदी की गई और संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान ट्रक में लोड भारी मशीनरी के नीचे और बीच में छिपाकर रखी गई 7 बोरियों से गांजा बरामद हुआ। मौके से मोहम्मद लाल और उसके 19 वर्षीय बेटे मोहम्मद रूस्तम को गिरफ्तार किया गया। दोनों मूल रूप से बिहार के निवासी हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में रह रहे थे।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा के सुहेला क्षेत्र से गांजा लेकर नागपुर की ओर तस्करी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों और इनके नेटवर्क पर पिछले एक महीने से लगातार गोपनीय निगरानी रखी जा रही थी। पुख्ता सूचना मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। अब पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए एंड-टू-एंड जांच जारी है।पीटीसी/आउट्रो:रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button