कांकेरछत्तीसगढ़

कांकेर जिले में भालू ने हमला कर भाई-बहन को माr डाला, मारने के बाद उनके श#वों को नोचता रहा

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू ने हमला कर भाई-बहन को मार डाला। मारने के बाद उनके श#वों को नोचता रहा, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर की है। हमले में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव का है।

मरने वालों की पहचान हलाल जुर्री (45) और खोरीन बाई (40) के रूप में हुई है। हमले के बाद भी भालू गांव के आसपास ही मौजूद है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर भालू की निगरानी कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों को भालू से दूर रहने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button