छत्तीसगढ़रायपुर

लाखेनगर चौक में विवाद के दौरान युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाखेनगर चौक में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में आजाद चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को लाखेनगर चौक में शेख नाजिर (41 वर्ष) और मोहम्मद यूनुस (25 वर्ष), दोनों निवासी ईदगाह भाठा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान शेख नाजिर ने लोहे की वस्तु से मोहम्मद यूनुस के सीने पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आजाद चौक पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button