
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के बढ़ते हौसलों का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदमाशों ने इस बार किसी आम व्यक्ति को नहीं बल्कि पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ही निशाना बना लिया। चोरों ने मौका पाकर पुलिस वाहन से मोबाइल और नगदी पार कर दी।
पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर शातिर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।




