
रायपुर। राजधानी रायपुर में बंजारी दरगाह उर्स के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोलबाजार थाना पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 11 चाकू और 350 से अधिक धातु के कड़े जब्त किए। मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई, जबकि 9 अन्य लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के सुपरविजन में संदल चादर जुलूस के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। अभियान में पुलिस ने 50 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ और जांच की।45 किलोग्राम के लगभग 350 धातु के कड़े जब्तचेकिंग के दौरान पुलिस ने हाथ में पहनने वाले 350 से अधिक धातु के कड़े जब्त किए, जिनका कुल वजन लगभग 45 किलोग्राम बताया गया है। इसके अलावा 11 चाकू भी बरामद किए गए। चाकू रखने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
9 लोगों को मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेशपुलिस ने 9 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। सभी 9 व्यक्तियों को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट, सिटी कोतवाली के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।रायपुर पुलिस के अनुसार, अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।




