छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का सामान जब्तसमता कॉलोनी स्थित ऑफिस के सामने से चोरी किया था वाहन, बैटरी खरीदने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी और चोरी की बैटरी खरीदने वाला एक आरोपी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और पांच बैटरी सहित करीब 60 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।पुलिस के मुताबिक, प्रार्थिया राशि अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 सितंबर 2026 को वह समता कॉलोनी स्थित अपने ऑफिस पहुंची थीं। दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने अपना इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ऑफिस के सामने खड़ा किया और अंदर चली गईं। करीब 3:40 बजे बाहर आने पर वाहन गायब मिला। अज्ञात आरोपी वाहन चोरी कर फरार हो गए थे।मामले में आजाद चौक थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश की।जांच के दौरान पुलिस ने महादेव घाट क्षेत्र के नीरज वर्मा (27) और कौमेश कश्यप (26) को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन चोरी करने और उसकी बैटरी कबीर नगर निवासी मनोज रात्रे (42) को बेचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मनोज रात्रे को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने चोरी का वाहन और पांच बैटरी जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। वाहन चोरी के मामले में थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 233/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में अपराध दर्ज किया गया था। वहीं, चोरी की सामग्री खरीदने के आरोप में मनोज रात्रे के खिलाफ धारा 317(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपी:1. नीरज वर्मा, निवासी रायपुरा, महादेव घाट।2. कौमेश कश्यप, निवासी रायपुरा, महादेव घाट।3. मनोज रात्रे, निवासी कबीर नगर (चोरी की बैटरी खरीदने का आरोपी)।पुलिस की इस कार्रवाई में कुल करीब 60 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button