छत्तीसगढ़रायपुर

क्राइम स्क्वॉड के नाम पर व्यापारी से लूट! बीच सड़क पर बेल्ट से पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यापारी के साथ मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने खुद को क्राइम स्क्वॉड से जुड़ा बताकर व्यापारी को डराया-धमकाया और सड़क पर दौड़ाकर बेल्ट से उसकी पिटाई की। इसके बाद मोबाइल फोन और एक्टिवा की चाबी लूटकर फरार हो गए।

मामले में यह भी आरोप सामने आया है कि व्यापारी से 15 लाख रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर हनी ट्रैप के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। हालांकि, 15 लाख की मांग, हनी ट्रैप की धमकी और खुद को क्राइम स्क्वॉड बताने संबंधी आरोपों की पुष्टि पुलिस की जारी प्रेस विज्ञप्ति में नहीं की गई है।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के पिता मंत्री टंक राम वर्मा की सुरक्षा में पदस्थ हैं। हालांकि, इस दावे की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

### कंकालीपारा में हुई वारदात, दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र गोपिया पारा के पास दो व्यक्तियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की और बेल्ट से हमला कर उसका रियलमी मोबाइल फोन तथा एक्टिवा की चाबी लूट ली।पीड़ित आशीष ठाकुर ने बताया कि मेरे को क्राइम ब्राच का अधिकारी बताया और मुझे लगतार मारपीट किए बेल्ट और लात घुसे से लगातार मरते रहे जिसमे मेरे चेहरा और हाथ मे चोट लगी है पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों से पूछताछ की और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:* धीरेन्द्र सिंह तोमर (37 वर्ष) — निवासी प्रिय नगर, अग्रवाल कॉलोनी, डी.डी. नगर, रायपुर।* आकाश पाण्डेय (38 वर्ष) — निवासी महोबा बाजार, राजीव नगर, आमानाका, रायपुर।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने आपसी लेनदेन के विवाद में वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक लाल रंग का चमड़े का बेल्ट और एक्टिवा की चाबी जब्त की गई है।पुरानी बस्ती पुलिस ने अपराध क्रमांक 545/2026, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को 17 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या आरोपियों ने वास्तव में क्राइम स्क्वॉड का नाम लेकर व्यापारी को धमकाया था? क्या 15 लाख रुपये की मांग और हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी भी दी गई थी? इन आरोपों की पुष्टि और पूरे घटनाक्रम का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button