छत्तीसगढ़रायपुर

फेसबुक पर वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह की फर्जी आईडी बनाने और शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 88 लाख रुपये की ठगी का मामला उजागर कानपुर से गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी, देश के 11 थाना और साइबर सेल में दर्ज हैं संबंधित बैंक खाते की शिकायतें

रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय साइबर आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने के मामले में संलिप्त है, जबकि दूसरा शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की।IAS अधिकारी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडीपहले मामले में वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाए जाने की शिकायत मिली थी। थाना राखी में अपराध क्रमांक 153/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई।

फेसबुक, गूगल और मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से मिली जानकारी के तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने अर्जुन कुमार जाटव (23 वर्ष), निवासी हमीरपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।आरोपी के मोबाइल की जांच में अन्य स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने के साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, इन मामलों में आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की ठगीदूसरे मामले में रश्मि शर्मा ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। रेंज साइबर थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 14/24 के तहत मामला दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और व्हाट्सऐप से मिले तथ्यों का विश्लेषण किया गया।

जांच में प्रवीण कुमार दीक्षित (46 वर्ष), निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश की भूमिका सामने आई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ‘दीक्षित एजेंसी’ नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक खाते खोलता था और धोखाधड़ी की रकम प्राप्त करता था। पूछताछ में अन्य आरोपियों के संबंध में भी जानकारी मिली है।पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खाते से संबंधित देश के विभिन्न 11 थानों और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जा रहे आरोपीगिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस साइबर अपराधों में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।रेंज पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर किसी अधिकारी या परिचित के नाम से बनी संदिग्ध आईडी पर भरोसा न करें। शेयर ट्रेडिंग में असामान्य मुनाफे का दावा करने वाली योजनाओं से सावधान रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति या खाते में बिना सत्यापन के पैसे ट्रांसफर न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button