
रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हॉर्न बजाने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 8 सितंबर की रात करीब 10 बजे रिषभ शर्मा नामक युवक का कुमार उर्फ राजू बंछोर और उसके साथियों से विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए युवक पर चाकू से वार किया और सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।हमले में युवक घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
सूचना मिलने के बाद पुरानी बस्ती पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों कुमार बंछोर उर्फ राजू, केवल बघेल और अमन नायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।





