छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर की सड़कों पर कांग्रेस का हमला, भाजपा सरकार को घेरा सुशील आनंद शुक्ला बोले- विकास सिर्फ विज्ञापनों में, जनता गड्ढों और धूल से परेशान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़कों की बदहाल स्थिति, उड़ती धूल, गंदगी और ट्रैफिक जाम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास केवल विज्ञापनों और भाषणों तक सीमित रह गया है, जबकि आम जनता खराब सड़कों और अव्यवस्थित यातायात से परेशान है।सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। सड़कों पर उड़ती धूल से लोगों को सांस संबंधी बीमारियों, अस्थमा और एलर्जी का खतरा बढ़ रहा है। वहीं, ट्रैफिक जाम के कारण लोगों का समय और ईंधन बर्बाद हो रहा है। उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग पर भी लापरवाही का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुए कई विकास कार्यों की गति वर्तमान सरकार में धीमी हो गई है और सड़कों के रखरखाव के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों और गंदगी का असर आम नागरिकों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों पर भी पड़ रहा है।सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा कि ढाई साल से अधिक समय बीतने के बाद भी शहरों की सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जा सके हैं। जनता टैक्स दे रही है, लेकिन उसे बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने सरकार से सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button