छत्तीसगढ़रायपुर

घूम-घूमकर केबल तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो अलग-अलग चोरी के मामलों में आरोपी की संलिप्तता आई सामने

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में केबल तार चोरी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी रवि सिंह जगत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 240 मीटर केबल तार सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पहला मामला ग्राम लिटिया का है। यहां बालाराम मेश्राम ने 14 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राम प्रसाद साहू के घर में रखा करीब 40 मीटर केबल तार, जिसकी कीमत लगभग 6 हजार रुपये थी, चोरी हो गया है।वहीं, दूसरा मामला ग्राम करगी कला का है। 30 अक्टूबर को हंसराज साहू अपने खेत में फसल देखने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक युवक को बोर पंप के लिए लगाए गए केबल तार को चोरी कर ले जाते देखा। प्रार्थी को देखकर युवक भागने लगा, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने नवा पथरा निवासी रवि सिंह जगत, उम्र 35 वर्ष, को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 240 मीटर केबल तार, एक नग पेचिश और लोहे के हुक लगी दो चप्पलें जब्त की गई हैं।

यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, उप निरीक्षक दिलीप साहू, सहायक उप निरीक्षक शिव साहू और प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button