Balodछत्तीसगढ़

बस में विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका, आग लगने से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

बालोद/ छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार शाम एक यात्री बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि बस चालक की सूझबूझ और सतर्कता से बस में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 7:30 बजे सुपर आनंद की यात्री बस राजनांदगांव से बालोद की ओर आ रही थी। इसी दौरान नवोदय विद्यालय से कुछ दूरी पर अचानक बस के अंदर से धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।

बताया जा रहा है कि बस में कार्टून के अंदर पटाखे जैसे विस्फोटक पदार्थ रखे हुए थे। आशंका है कि इन्हीं में से किसी पदार्थ से धुआं उठना शुरू हुआ, जिसके बाद आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बस में विस्फोटक सामग्री ले जाए जाने की बात की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद बस में इस तरह की सामग्री के परिवहन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

चालक की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button