रायपुर

संतोषी नगर में सूने मकान से चोरी, आरोपी गिरफ्तार छत के रास्ते घर में घुसकर चांदी के आभूषण और नकदी पार की, 50 हजार का सामान बरामद

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर में सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत के चोरी के चांदी के आभूषण और नगदी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, संतोषी नगर निवासी मुकेश चौहान 16 नवंबर को परिवार सहित छठ पूजा के लिए नरैया तालाब, सिद्धार्थ चौक गए थे। घर में ताला लगाकर जाने के बाद जब वे वापस लौटे तो अंदर सामान बिखरा मिला और आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। लॉकर में रखे चांदी के आभूषण और नगदी गायब थे। चोर छत के रास्ते टावर से घर में प्रवेश कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था।

मामले में टिकरापारा थाने में अपराध दर्ज कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के दौरान एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसकी पहचान संतोषी नगर निवासी खिलावन ध्रुव के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी की वारदात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के चांदी के आभूषण और नगदी, कुल करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी: खिलावन ध्रुव (28), पिता जीवन लाल ध्रुव, निवासी संतोषी नगर, ग्रामीण बैंक के बाजू, थाना टिकरापारा, रायपुर।

आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button