छत्तीसगढ़रायपुर

अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 ठिकानों पर छापेमारी; 8 टन स्क्रैप जब्त उत्तर जोन पुलिस ने उरला और खमतराई में चलाया विशेष अभियान, 10 कबाड़ियों के यहां मिला बिना दस्तावेज का माल

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के उत्तर जोन पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उरला और खमतराई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमार अभियान चलाया। पुलिस ने कुल 20 कबाड़ियों के ठिकानों पर जांच की, जिसमें 10 कबाड़ियों के पास से लगभग 8 टन स्क्रैप जब्त किया गया।डीसीपी के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई डीसीपी उत्तर जोन दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन तथा एडीसीपी आदित्य पांडे और एसीपी पूर्णिमा लामा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत थाना उरला एवं थाना खमतराई पुलिस की टीमों ने कबाड़ियों के ठिकानों पर दबिश देकर सघन जांच की।

20 कबाड़ियों के ठिकानों पर पुलिस की जांच

पुलिस के अनुसार, थाना उरला क्षेत्र के 8 और थाना खमतराई क्षेत्र के 12 कबाड़ियों के ठिकानों पर जांच की गई। इनमें उरला के 6 और खमतराई के 4 कबाड़ियों से लगभग 8 टन स्क्रैप जब्त किया गया।दस्तावेज और लाइसेंस की हो रही जांचकार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा कबाड़ संचालकों से स्क्रैप की खरीदी-बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज, रजिस्टर और लाइसेंस की जांच की जा रही है। बिना वैध दस्तावेज के चोरी का माल खरीदने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

उत्तर जोन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और अवैध कारोबार सहित संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस द्वारा बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।स्रोत: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति, 27 नवंबर 2026।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button