
रायपुर/ आमानाका थाना क्षेत्र में महज 3 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में रायपुर एम्स में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात करीब 2 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूरा मामला रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित टाटीबंध बस्ती का है। जानकारी के मुताबिक, तीन साल की बच्ची पड़ोस में खेलने गई थी। इसी दौरान वह आरोपी के घर पहुंची, जहां उसके साथ कथित तौर पर यौन शोषण की घटना हुई। आरोपी की पहचान परमानन्द ध्रुव के रूप में हुई है, जो साहू पारा, टाटीबंध बस्ती का रहने वाला है और रायपुर एम्स में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
डीसीपी वेस्ट रॉबिन्सन गुरिया, एडीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी देवांश राठौर के निर्देशन में आमानाका थाना प्रभारी सुधांशु बघेल और उनकी टीम ने आरोपी को रात करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी परमानन्द ध्रुव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज किया है। तीन साल की बच्ची से जुड़े इस गंभीर मामले में पुलिस ने तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मासूम बच्ची से कथित यौन शोषण के इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।




