छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में वाहन चोरी गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अंतर्राज्यीय आरोपियों सहित कुल तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 दोपहिया वाहन, जिनकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग इलाकों में घूमकर दोपहिया वाहन चोरी करते थे और बाद में उन्हें ओडिशा में बेच देते थे। चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने के लिए कुछ वाहनों पर ओडिशा पासिंग की फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई गई थी।मामले का खुलासा तब हुआ जब 20 अगस्त को कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीबाग स्थित एक ऑटो डील दुकान में एक व्यक्ति बिना दस्तावेज के एक्टिवा बेचने पहुंचा। पूछताछ में उसकी पहचान टोपेश्वर साहू उर्फ संजू साहू के रूप में हुई। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में उसने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा किया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ओडिशा पहुंची, जहां से सूजल मेहेर उर्फ करण और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को पकड़ा गया। तीनों की निशानदेही पर कुल 9 चोरी के वाहन बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार, बरामद 6 वाहनों के संबंध में रायपुर के कोतवाली, आजाद चौक, न्यू राजेन्द्र नगर और खम्हारडीह थानों में अपराध दर्ज हैं। आरोपी टोपेश्वर साहू पूर्व में भी 2023 में 10 दोपहिया वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है।पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button