छत्तीसगढ़रायपुर

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों पर छात्राओं ने गंभीर आरोप, परीक्षा में फेल करने की दी धमकी, जांच कमेटी बनाने की कर रहे मांग

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि चौथे सेमेस्टर के आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा जो कि 20 अंक का होता हैं जिसमें 1 1 नम्बर के लिए फेल कर दिया गया है। छात्राओं ने कुलसचिव और कुलपति को लिखित आवेदन दे कर फिर से पेपर जांचवाने की मांग की और जांच कमेटी बनाने की मांग की लेकिन विश्वविद्यालय ने इस पर कोई विचार नहीं किया।

छात्राओं ने बताया कि पूर्व में शिक्षकों ने उन्हें परीक्षा में फेल करने की धमकी भी दी थी। 4 छात्राओं ने यह गंभीर आरोप शिक्षकों और विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाया है। चारो छात्रों का पूर्व में कभी फेल होने का रिकॉर्ड नहीं रहा है। अब छात्राओं ने न्याय पूर्ण कार्रवाई और पारदर्शिता के साथ फिर से उनके उत्तर पुस्तिका के जांच की मांग की है । अन्यथा 2 दिन के बाद छात्राओं ने विश्विद्यालय परिसर में आमरण अनशन की चेतावनी दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button