
रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्र में सिग्नल खंभों और जंक्शन पर लगे ITMS कैमरा एवं पावर केबल चोरी के मामले में रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
पुलिस के अनुसार, 10 से 20 सितंबर 2026 के बीच आजाद चौक क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सिग्नल खंभों एवं जंक्शन में लगे ITMS कैमरा केबल और पावर केबल चोरी कर लिए थे। शिकायत पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 229/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में संलिप्त होना स्वीकार किया। उनके मेमोरेंडम के आधार पर चोरी किए गए ITMS कैमरा एवं पावर केबल बरामद कर जब्त किए गए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।गिरफ्तार आरोपी:1. हरि ओम देवांगन, उम्र 20 वर्ष, बजरंग नगर, आजाद चौक2. गीतिका देवांगन, उम्र 19 वर्ष, बजरंग नगर, आजाद चौक3. राजकुमार रक्सेल, उम्र 55 वर्ष, सुंदरानी वीडियो के पीछे, मौदहापाराहेडलाइन:ITMS कैमरा और पावर केबल चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार




