Blog

EPFO की नई योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान, कर्मचारियों और नियोक्ताओं को दी गई जानकारी

रायपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा कर्मचारियों और नियोक्ताओं को संगठन की नवीन योजनाओं एवं नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भोपाल से आए क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शिखर शर्मा ने 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक छत्तीसगढ़ का दौरा किया। इस दौरान धमतरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और बिलासपुर में भी विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की गई।

धमतरी में 7 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शिखर शर्मा ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, विश्वास (एमनेस्टी स्कीम) तथा कर्मचारी नामांकन योजना (EES) 2025 सहित EPFO की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। 17 सितंबर 2026 से भविष्य निधि अंशदान के लिए वेतन की सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये किए जाने संबंधी बदलाव की जानकारी भी दी गई।

श्रम मंत्री से की सौजन्य मुलाकात9 अक्टूबर को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शिखर शर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संगठन में हुए नए बदलावों और रोजगार संबंधी योजनाओं पर चर्चा की गई। मंत्री को 19 जून 2026 को आयोजित प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी दी गई।

रायपुर और बिलासपुर कार्यालयों का निरीक्षणदौरे के दौरान 7 से 9 अक्टूबर तक क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर एवं जिला कार्यालय बिलासपुर का प्रशासनिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान EPFO की नई योजनाओं के क्रियान्वयन और संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।वहीं, रायपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शिखर शर्मा ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button