छत्तीसगढ़रायपुर

शारदीय नवरात्रि पर महापौर मीनल चौबे ने दीं नगरवासियों को शुभकामनाएं, स्वच्छ और हरित रायपुर बनाने की अपील

रायपुर। शारदीय नवरात्रि पर्व के शुभारंभ से पहले रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ सहित निगम के सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदों और एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां जगदम्बा से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की है।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से रायपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरित राजधानी बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राजधानी की पहचान को और बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां जगदम्बा ने महिषासुर सहित आसुरी शक्तियों का संहार कर संसार को भय और संकट से मुक्त किया था।उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पावन अवसर जीवन में सकारात्मक विचारों और ऊर्जा का संचार करने की प्रेरणा देता है। इस पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हुए नागरिकों को शहर की स्वच्छता, सुंदरता और हरियाली बनाए रखने में भी अपना योगदान देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button