Jashpurछत्तीसगढ़रायपुर

जशपुर में गौ-तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, कंटेनर से 65 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार ट्रक में अमानवीय तरीके से भरे थे गौवंश, दो की मौत; तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और रेकी कर रही कार जब्त

जशपुर, 10 अक्टूबर 2026। जशपुर जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 गौवंशों को कंटेनर ट्रक से बरामद किया है। इनमें से दो गौवंश मृत पाए गए। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तस्करी के लिए रास्ते की रेकी करने वाली एक कार को भी जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम खंटाडांड़ में की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंबिकापुर की ओर से एक कंटेनर में गौवंश भरकर बगीचा के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे हैं।

सूचना पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने ग्राम पेटा में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर ग्राम खंटाडांड़ में कंटेनर को रोक लिया।कंटेनर में ठूंसकर भरे थे गौवंशकंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें कुल 65 गौवंश मिले। पुलिस के मुताबिक, पशुओं को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिनमें दो की मौत हो चुकी थी।

आरोपी चालक वैध परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेहान अंसारी (34 वर्ष), निवासी ग्राम सिसई, जिला गुमला, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने गौवंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा मृत पशुओं का विधिवत अंतिम संस्कार किया।तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर और रेकी करने वाली कार जब्तपुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक क्रमांक NL-01-AB-7655 को जब्त किया है।

इसके अलावा गौ-तस्करी के लिए रास्ते की रेकी करने के संदेह में मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार क्रमांक JH-01-BR-9492 भी जब्त की गई है। कार से जुड़े आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जपुलिस ने थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 264/26 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 एवं 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क)(घ) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जनवरी से अब तक 1108 गौवंश मुक्त कराने का दावाजशपुर पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जनवरी 2026 से अब तक गौ-तस्करी के 98 मामलों में कार्रवाई की गई है। इन मामलों में कुल 1108 गौवंशों को मुक्त कराया गया, 131 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और तस्करी में इस्तेमाल 36 वाहनों को जब्त किया गया है।पुलिस का कहना है कि गौवंशों के अवैध परिवहन और पशु क्रूरता से जुड़े मामलों में कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button