
रायपुर – स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 क्षेत्र में खपराभट्ठी मुक्तिधाम की सफाई श्रमदान से करते हुए स्वच्छता कायम कर जन – जन को स्वच्छ मुक्तिधाम का सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया गया.
नगर निगम जोन 3 अंतर्गत वार्ड 12 अंतर्गत खपराभट्ठी मुक्तिधाम परिसर की श्रमदान से सफाई नगर निगम जोन 3 अध्यक्ष साधना साहू के नेतृत्व कई गणमान्य शामिल हुए इस सेवा अभियान के अंतर्गत जन – जन को स्वच्छ मुक्तिधाम का सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया.




