
रायपुर| राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किया गया उसे घटना के बाद इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटेल चौक स्थित झरना कलेक्शन के सामने पीड़ित विवेक साहू अपने साथियों के साथ खड़ा था। इसी दौरान रामा साहू नामक युवक अचानक वहां पहुंचा और जेब से धारदार चाकू निकालकर जय श्रीराम बोलते हुए उस पर हमला कर दिया।

टिकरापारा पुलिस ने दबिश दी और मुखबिरों की मदद से आरोपी को कुछ ही समय बाद छुपे स्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सेचाकू भी बरामद कर लिया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्धों की जांच के निर्देश दिए हैं।




