स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025: इको फ्रेंडली गणेशोत्सव को साकार करने आगे आए भक्तजन, महादेवघाट के पास विसर्जन कुण्ड में रात 9 बजे तक 2238 छोटी और 523 बड़ी गणेश मूर्तियों का किया गया विसर्जन

रायपुर 6सितम्बर। स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण के दिशा – निर्देश अनुसार रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा महादेवघाट खारून नदी के समीप विसर्जन कुण्ड में इको फ्रेंडली श्रीगणेश उत्सव के अंतर्गत खारून नदी के पास विसर्जन कुण्ड तैयार किया है. जिसमें आज अनंत चतुर्दशी पर्व पर सुबह से ही श्रीगणेश भक्तों का संगम बना रहा और रात्रि 9 बजे तक श्रीगणेश की 2238 छोटी मूर्तियों और 523 बड़ी मूर्तियों का विसर्जन श्रीगणेश के भक्तजन श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा – अर्चना करके और विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश से अगले वर्ष जल्दी आने की विनम्र प्रार्थना करते हुए कर चुके है

श्रीगणेश की मूर्तियों का श्रद्धा और भक्ति के साथ विसर्जन कुण्ड में विसर्जन का सिलसिला लगातार जारी है और इस हेतु महादेवघाट के पास नगर निगम रायपुर का विसर्जन कुण्ड प्रथम पूज्य देव श्री गणपति के भक्तों का संगम बन गया है, रायपुर नगर निगम की मुख्यालय और जोनों की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर 24 घण्टे 8-8 घण्टे की 3 पालियों मैं ड्यूटी पर लगी हुए है.वहीं बूढ़ातालाब, तेलीबाँधा तालाब सहित लगभग 3 दर्जन मुख्य विभिन्न तालाबों में नगर निगम रायपुर द्वारा श्रीगणेश भक्तों की सुविधा हेतु अस्थायी विसर्जन कुण्ड रखवाये गए है।

जहां आज अनंत चतुर्दशी पर्व के पावन दिवस पहुंचकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचकर श्रीगणेश की छोटी मूर्तियों का श्रद्धापूर्ण विसर्जन कर रहे हैँ.बड़ी संख्या में विभिन्न तालाबों में मोहल्लों से बच्चों और महिलाओं ने तालाबों के अस्थाई विसर्जन कुण्ड में श्रीगणेश की छोटी मूर्तियीं का विसर्जन कर गणपति बप्पा को नम आँखों से विदाई देकर पूजा, अर्चना, आरती सहित भगवान से अगले वर्ष जल्दी आने की विनम्र प्रार्थना की. विभिन्न तालाबों में पहुंचकर बड़ी संख्या में श्रीगणेश भक्तों ने श्रद्धापूर्ण विसर्जन इको फ्रेंडली अस्थाई विसर्जन कुण्ड में किया और खारून नदी और तालाबों को सुरक्षित रखने के अभियान में सम्मिलित हुए.





