DPI New Order Chhattisgarh-छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने एक नया निर्देश जारी करते हुए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की जिम्मेदारियों में और इजाफा कर दिया है. अब शिक्षकों को न केवल बच्चों की पढ़ाई और स्कूल व्यवस्थाओं का ध्यान रखना होगा, बल्कि स्कूल परिसर में आवारा कुत्तों के साथ-साथ सांप-बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के प्रवेश को भी रोकना होगा. आदेश में कहा गया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए शिक्षक हर तरह से संभावित खतरों पर निगरानी रखें.
DPI के इस आदेश को प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्य और प्रधान पाठकों ने बेतुका बताया है।





