Blogछत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न देखिए कौन है नए पदाधिकारी

रायपुर : रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026 संपन्न हो गए है। आज मंगलवार की सुबह 8:00 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुए, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। रायपुर प्रेस क्लब को नया अध्यक्ष मिल गया है, संगवारी पैनल के अध्यक्ष पद से मोहन तिवारी भारी मतों से विजयी हुए है। वही अन्य पदों की बात करें तो.


अध्यक्ष – मोहन तिवारी
उपाध्यक्ष – दिलीप साहू
कोषाध्यक्ष – दिनेश यदु
महासचिव – गौरव शर्मा
संयुक्त सचिव -निवेदिता साहू, भूपेश जांगड़े

उल्लेखनीय है कि इस बार का चुनाव बेहद रोचक रहा है, क्योंकि 6 अलग-अलग पैनल मैदान में हैं, जिनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चुनावी मैदान में संगवारी, संकल्प, प्रतिष्ठा, क्रांतिकारी, परिवर्तन और सर्व एकता पैनल अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकते नजर आए। चुनावी परिणाम आने के बाद पत्रकारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button