
रायपुर। शहर में आज सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमे एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई ।

स्कॉलर इंग्लिश स्कूल में पढ़ने वाली दस साल की नविशा अपने बड़े भाई 14 वर्षीय अंश अठवानी के साथ एक्टिवा से स्कूल जा रही थी । तभी छतीसगढ़ क्लब के गेट पर गाड़ियों को टो करने पुलिस के वाहन की चपेट में आ गए। अंश का सिर वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नवीशा के पैर में गंभीर चोट है । जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।





