छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुल टूटा फसी यात्री बस, बांसाझाल स्थित एक जर्जर पुल अचानक दो हिस्सों में टूटकर ढह गया

बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर बांसाझाल स्थित एक जर्जर पुल अचानक दो हिस्सों में टूटकर ढह गया। इस दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस टूटे हुए हिस्से के बीच फंस गई। गनीमत रही कि बस नदी में नहीं गिरी और एक बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों और बस के सहचालक (कंडक्टर) के अनुसार, यात्री बस जैसे ही बांसाझाल पुल के मध्य पहुंची, पुल का स्लैब अचानक तेज आवाज के साथ नीचे धंस गया। पुल दो हिस्सों में बंट गया और बस का अगला हिस्सा टूटे हुए हिस्से के मुहाने पर अटक गया। इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, चालक की सूझबूझ से बस संतुलित रही और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।पुल टूटने के कारण इस मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इस घटना से बिलासपुर का पेंड्रा, गौरेला, अमरकंटक के साथ-साथ मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल और छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से सीधा संपर्क टूट गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे कई यात्री बसें और मालवाहक वाहन रास्ते में फंस गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजने और वैकल्पिक मार्गों से यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और निर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button