छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में भाई ने की भाई की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/ साईनगर बघेरा में हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान बड़े भाई देवेन्द्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से कैलाश की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दोनों भाई मिलकर चॉइस सेंटर का संचालन करते थे। पुराने चॉइस सेंटर के अधिक चलने को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी बात को लेकर हिसाब-किताब के दौरान विवाद बढ़ गया।घटना की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 442/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button