छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में शराब के दौरान विवाद, युवक की हत्या: 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र के ग्राम कुरूद में शराब सेवन के दौरान हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद मारपीट में पूरन भारती की मौत हो गई। मामले में जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर 2026 को मनीष बघेल अपने दोस्त पूरन भारती के साथ राज जोशी के मकान पहुंचा था। तीनों शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान बातचीत के बीच विवाद बढ़ गया और पूरन भारती के साथ मारपीट की गई।

विवाद के दौरान राज जोशी ने ईंट और स्टील के गिलास से पूरन के सिर व चेहरे पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जामुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 697/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। कार्रवाई करते हुए राज जोशी (19 वर्ष) और मनीष कुमार बघेल (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट और स्टील का गिलास भी जब्त किया है।दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आपसी विवाद की स्थिति में हिंसा का सहारा न लें और विवाद बढ़ने से पहले पुलिस की मदद लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button