
रायपुर/ प्रदेश में बस्तर संभाग सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार बारिश से बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति बनी है। प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी जिला कलेक्टरों को राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से चलाने और जरूरतमंद लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
आगामी दिनों में लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने को कहा गया है।
CM ने कहा मेरे छत्तीसगढ़ के सभी भाई-बहनों से भी आग्रह है कि इस समय सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी ‘एडवाइजरी’ का पालन करें। आप सभी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।




