छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर: ईवीएम पर कांग्रेस के सवालों पर CM साय का पलटवार, बोले- हारने पर EVM और चुनाव आयोग को दोष देना कांग्रेस की आदत

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईवीएम और चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तीखा पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो ईवीएम सही होती है, लेकिन हारने पर उसी ईवीएम को अपनी हार का जिम्मेदार ठहराती है। जनता अब कांग्रेस के इस दोहरे रवैये को समझ चुकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है और राजनीतिक दलों को अपनी हार स्वीकार करते हुए संवैधानिक संस्थाओं एवं चुनाव प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।

मोदी के 25 साल पूरे, ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजनमुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरक यात्रा है।‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेश में 13 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश के 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ बनाए जाएंगे। रायपुर के तेलीबांधा चौक को भी इसी स्वरूप में विकसित किया जाएगा।

सिंगापुर दौरे में ₹41,750 करोड़ का बड़ा निवेश प्रस्तावमुख्यमंत्री ने अपने 3 से 6 अक्टूबर के सिंगापुर दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि SING Forum-2026 के दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाएं उद्योग जगत के सामने रखी गईं।सबसे बड़ा प्रस्ताव Energy Capital Global की ओर से आया है। कंपनी छत्तीसगढ़ में 100 मेगावाट क्षमता का AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस विकसित करने के लिए ₹41,750 करोड़ का निवेश करेगी।

डेढ़ साल में ₹8.23 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावCM साय के मुताबिक नई औद्योगिक विकास नीति लागू होने के बाद करीब डेढ़ वर्ष में छत्तीसगढ़ को ₹8.23 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सरकार का लक्ष्य इन प्रस्तावों को जमीन पर उतारकर उद्योग, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में बदलना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर प्लांट और AI डेटा सेंटर जैसे भविष्य के क्षेत्रों में भी काम शुरू हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button