
रायपुर, 10 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी रायपुर में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकली इस यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा लेकर किया। यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, पूर्व सैनिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।
यात्रा के दौरान पूरा रायपुर देशभक्ति के रंग में नजर आया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और राष्ट्रभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा। जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।एक किलोमीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्रतिरंगा यात्रा में स्कूली विद्यार्थियों ने लगभग एक किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज को हाथों में थामकर अनुशासित तरीके से हिस्सा लिया।
विशाल तिरंगे के साथ आगे बढ़ती नई पीढ़ी ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।CM साय बोले- तिरंगा 140 करोड़ भारतीयों को जोड़ता हैमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और बलिदानों का प्रतीक है। तिरंगे में देश के 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधने की शक्ति है।उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
वीर नारायण सिंह और गुण्डाधुर को किया नमनमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम और जनआंदोलनों के वीर नायकों को याद करते हुए शहीद वीर नारायण सिंह और जननायक गुण्डाधुर को नमन किया। उन्होंने कहा कि इन महानायकों की शौर्यगाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।बदलते बस्तर में अब शांति और विकास का संदेशमुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर हिंसा और भय के दौर को पीछे छोड़कर शांति, विश्वास और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर बस्तर के गांवों और दूरस्थ इलाकों में भी पूरे गौरव के साथ तिरंगा लहराएगा।
उप मुख्यमंत्रियों ने भी किया राष्ट्रभक्ति का आह्वानउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तिरंगे को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की सामूहिक अभिव्यक्ति है।




