Balodछत्तीसगढ़डोंगरगढ़बस्तरबिलासपुरबेमेतराराजनांदगांवरायपुर

CG Electricity Bill: बिजली बिल को लेकर साय सरकार का फैसला, 200 यूनिट खपत पर बिल आधा करने का महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर। बिजली बिल को लेकर साय सरकार ने बड़ा फैसला लिया है सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल हाफ योजना को और व्यापक करते हुए अब 200 यूनिट तक की खपत पर बिल आधा करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह केवल राहत नहीं, बल्कि लाखों घरों की चिंता दूर करने और उनके जीवन में खुशियों का उजाला भरने की हमारी प्रतिबद्धता है।

जिन उपभोक्ताओं की खपत 200 से 400 यूनिट तक है, उन्हें भी अगले एक साल तक 200 यूनिट पर हाफ बिल का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से प्रदेश के 45 लाख में से 42 लाख उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होंगे। पीएम सूर्यघर बिजली योजना का लाभ सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसके तहत केंद्र सरकार के अलावा राज्य शासन द्वारा अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। जिसके तहत एक किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट पर ₹15,000 और 2 किलोवॉट या उससे अधिक पर ₹30,000 राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है।

पीएम सूर्यघर योजना अपनाकर बिजली बिल शून्य किया जा सकता है। केंद्र और राज्य की सब्सिडी पर सोलर पैनल लगवाएं, बिजली बिल शून्य करें और अतिरिक्त बिजली से उत्पादक बने। यह योजना केवल आर्थिक राहत नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा, खुशहाल भविष्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button