
रायपुर के डीडी नगर इलाके से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहा एक बुजुर्ग ने एक अंजान बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। बाइक सवार ने उन्हे लिफ्ट दी और कुछ दूर जाने के बाद उसने वही बाइक रोक दी और इसके बाद झांसा देकर उनका थैला लेकर भाग निकला। थैले में बुजुर्ग के 1 लाख रुपए और दस्तावेज थे। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक विप्रनगर रायपुरा निवासी बुजुर्ग राजाराम देवांगन अपनी पत्नी की दवाई लेने के लिए गए थे।
वह अपने रिश्तेदार के घर करन नगर से वापस रायपुरा आने के लिए पैदल जा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। बाइक सवार ने उन्हें लिफ्ट दी और कुछ दूर जाने के बाद बाइक रोक कर बुजुर्ग को एक दुकान से गुटखा लाने के लिए भेजा। बुजुर्ग ने अपना थैला उसे दे दिया और गुटखा लेने दुकान गया। उनके पास आने तक बाइक वाला थैला लेकर फरार हो चुका था। पीडि़त ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अगर आप भी ऐसे लिफ्ट ले कर किसी अंजान के साथ जाते है तो सावधान रहे।




