छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में टिकरापारा थाना पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड के पास से एक युवक को 2.067 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 3 हजार 350 रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाठागांव बस स्टैंड स्थित सुलभ के पास एक व्यक्ति नीले रंग के पिट्ठू बैग में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके बैग से खाकी रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटा 2.067 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरशद खान (25 वर्ष) निवासी चिश्तिया नगर, टिकरापारा, रायपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 963/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

यह कार्रवाई डीसीपी वेस्ट रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देश तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में की गई। रायपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button