छत्तीसगढ़रायपुर

स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर में पुलिस का बड़ा सुरक्षा अभियान, 43 जगहों पर नाकेबंदी और वाहन चेकिंग

रायपुर। आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कमिश्नरेट के तीनों जोन के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक नाकेबंदी और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक, रात 8:30 बजे से 11:30 बजे तक शहर के अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर कुल 43 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और बाहरी आगंतुकों का सत्यापन किया जा रहा है।

तीनों जोन में 43 चेकिंग पॉइंट

मध्य जोन में 14 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। इनमें चांदनी चौक, कोतवाली चौक, जयस्तम्भ चौक, मोतीबाग के पास मजार चौक, मरही माता मंदिर चौक, शारदा चौक, तेलघानी नाका, सेलिब्रेशन होटल के सामने, गोवर्धन चौक, भाटिया नर्सिंग होम के पास, लाल चौक, राम जानकी मंदिर चौक, फूंडहर चौक और अग्रसेन चौक शामिल हैं।नॉर्थ जोन में 11 चेकिंग पॉइंट पर पुलिस तैनात है। खमतराई चौक, बंजारी चौक, पंडरी थाना के सामने, विज्ञान केंद्र के पास, खमारडीह चौक, शंकर नगर चौक, कनहेरा चौक, सिंघानिया चौक, भारत माता चौक, पड़ाव और कबीर चौक पर वाहनों की जांच की जा रही है।वहीं पश्चिम जोन में सबसे ज्यादा 18 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

आजाद चौक, भैंसथान, लालपुर चौक, PWD ब्रिज के नीचे, लाखेनगर चौक, भाठागांव, महादेवघाट, गोल चौक, टाटीबंध चौक, मोहबाबाजार, NIT के सामने, जगन्नाथ चौक, बस स्टैंड के पास, कमल होटल के पास, रिंग रोड के पास गेट नंबर-1, अंबेडकर चौक, मुजगहन थाना के सामने और एक्सप्रेस-वे धमतरी रोड पर पुलिस की जांच चल रही है।

संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर

चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर के वाहनों, संदिग्ध नंबर प्लेट, संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा वाहनों के दस्तावेज और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम और स्वतंत्रता दिवस के दौरान शहर में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button