छत्तीसगढ़रायपुर

वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा-भाजयुमो की मशाल रैली

रायपुर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार को रायपुर में मशाल रैली निकाली। रैली भारत माता चौक, शंकर नगर से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन तक पहुंची।

कांग्रेस कार्यालय के समीप भाजपा-भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। इस दौरान भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा और जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अपमान किया है। उन्होंने इसे पूरे देश का अपमान बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से माफी की मांग की।

वहीं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि देश और राष्ट्रगीत के सम्मान के लिए भाजपा हमेशा खड़ी रहेगी। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने कहा कि जब तक कांग्रेस नेतृत्व माफी नहीं मांगता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।रैली में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारी, पार्षद और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button