लाखों के सोना-चांदी लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के फरार आरोपी कौशलेश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।
16 जुलाई को दीपक ज्वेलर्स के संचालक बलराम सोनी एक्टिवा से तरेंगा से रोहरा जा रहे थे। रोहरा हाई स्कूल के पास नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेरकर मोबाइल और स्कूटी की चाबी छीन ली और बैग में रखे 13 किलो चांदी और 70 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए थे।पुलिस ने मामले में पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फरार आरोपी कौशलेश त्रिपाठी को तकनीकी जांच और सटीक सूचना के आधार पर सीतामढ़ी, कोरबा से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, बलवा और चोरी समेत 25 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।बरामदगी:पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस3 मोबाइल₹61,950 नगदपैन कार्डइस गिरफ्तारी के बाद मामले में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।




