
बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम में आज सोमवार को भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 7 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इसके चलते मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इधर अशोक धाम की घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान: सीएमसीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लखीसराय के अशोकधाम हाल्ट पर हुई हृदयविदारक दुर्घटना में सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।
दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदना और प्रतिबद्धता के साथ शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी हैलखीसराय के अशोक धाम की घटना अत्यंत दुखद: सीएमसीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के समुचित व त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’




