छत्तीसगढ़रायपुर

क्रिप्टो करेंसी में 30% मुनाफे का झांसा देकर 1.54 करोड़ की ठगी, आजाद चौक पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। क्रिप्टो करेंसी एवं यूएसडीटी (USDT) ट्रेडिंग में 25 से 30 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का लालच देकर 1 करोड़ 54 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को थाना आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने प्रार्थी को क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग के कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया था। इस झांसे में आकर प्रार्थी ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1,54,90,000 रुपये जमा कराए। बाद में धोखाधड़ी का पता चलने पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 191/26, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न बैंक खातों में हुए लेनदेन की बारीकी से जांच की। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान:नाम: ललित अग्रवालपिता: संजय अग्रवालउम्र: 25 वर्ष

निवासी: पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)यह कार्रवाई थाना आजाद चौक पुलिस, जोन पश्चिम, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button