छत्तीसगढ़

Naxal news: गरियाबंद में पुलिस नक्सली मुठभेड़, 1 करोड़ का इनामी नक्सली चलपति भी हुआ ढेर, गृहमंत्री ने की सराहना

रायपुर। गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ के बाद 20 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिसमें 1 करोड़ का इनामी और नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य जयराम उर्फ चलपति भी शामिल है। यह मुठभेड़ राज्य के इतिहास में पहली बार सेंट्रल कमेटी के सदस्य के खात्मे के रूप में दर्ज की गई है।

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों में कई हार्डकोर नक्सली शामिल हैं, जिनकी लंबे समय से तलाश थी।मुठभेड़ में मारे गए 14 नक्सलियों के शव रायपुर लाए गए हैं। सुबह 5 बजे सभी शवों को मेकाहारा अस्पताल की नई मर्चुरी में रखा गया। पहली बार यहां इतने बड़े पैमाने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके लिए 22 डॉक्टर और 10 सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने थपथपाई जवानों की पीठ

सीएम साय ने कहा – नक्सलवाद की जड़ें अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी हैं गरियाबंद में सुरक्षाबल के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ मिली कामयाबी पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों की पीठ थपथपाई है। उन्होंने *X* पर लिखा कि नक्सलमुक्त भारत बनाने के उनके अभियान में सुरक्षाबलों ने बडी सफलता हासिल की है। देश में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है।

अमित शाह के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा

गृह मंत्री, नरेंद्र मोदी एवं आपके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश-प्रदेश को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 14 नक्सलियों का खत्मा, यह दर्शाता है कि नक्सलवाद की जड़ें अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी हैं। हमारा अटूट संकल्प है – नक्सल मुक्त भारत, और यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button