छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में एक बार फिर निर्माण कार्यों को निशाना बनाते हुए माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगे एक ठेकेदार इम्तियाज अली को बंधक बनाने के बाद बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना बीजापुर जिले के इरापल्ली पुलिस कैंप के नजदीकी जंगलों की बताई जा रही है. जहां ठेकेदार को काम रोकने की धमकी देते हुए नक्सलियों ने उसकी बेदम पिटाई की और जंगल की ओर ले गए.घटना के दौरान ठेकेदार का एक सहयोगी किसी तरह मौके से जान बचाकर भागने में सफल रहा और इरापल्ली के कैंप पहुंचकर पूरी घटनाक्रम की जानकारी सुरक्षा बलों को दी.

सहयोगी ने जवानों को बताया कि नक्सलियों को निर्माण कार्य से ऐतराज है, क्योंकि सड़क बनने से सुरक्षाबलों को अंदरूनी इलाकों तक पहुंचने में आसानी होती है.बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) जितेंद्र कुमार यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ठेकेदार के साथी ने उनके कैंप में पहुंचकर बंधक बनाए जाने की जानकारी दी। एसपी ने कहा, “हमारी टीमें तुरंत घटनास्थल पर सक्रिय हो गई हैं।





