शादी समारोह में चाकूबाजी मौके पर पहुंची पुलिस, पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप

राजनांदगांव| जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रामाटोला में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।मृतक का नाम योमिश सिन्हा है जो रामाटोला का निवासी था।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह*पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ग्राम सांखरा में योमिश सिन्हा का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने रविवार देर रात रामाटोला में चल रहे एक अन्य शादी समारोह में उसे घेरकर उसके साथी और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
पहले आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।*गांव इस घटना के बाद में तनाव फैला गया है।*घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




