छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में MDMA की बड़ी खेप पकड़ी गई, राजस्थान का 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 106.19 ग्राम MDMA के साथ राजस्थान के एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जब्त MDMA और एक iPhone की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे बिजली ऑफिस के पास एक युवक MDMA लेकर बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामनिवास माचरा, उम्र 22 वर्ष, निवासी फलोदी, राजस्थान बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 106.19 ग्राम MDMA बरामद किया गया। साथ ही मामले से संबंधित एक iPhone भी जब्त किया गया।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के कहने पर MDMA की खेप लेकर रायपुर में सप्लाई करने आया था। अब पुलिस नशे के स्रोत, सप्लायर, रायपुर में माल लेने वाले लोगों और आरोपी के अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है।

आरोपी के खिलाफ गंज थाना में अपराध क्रमांक 243/26, धारा 22(ग) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि रायपुर कमिश्नरेट में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा NDPS Act के 73 मामलों में 163 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में करीब 5.47 करोड़ रुपये कीमत के विभिन्न मादक पदार्थ और अन्य सामग्री जब्त की गई है।पुलिस की जांच अब MDMA के पूरे सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने पर केंद्रित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button