रायपुर। CGPSC की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है इस सूची में देवेश प्रसाद साहू 773.5 अंकों के साथ राज्य के टाप रैंक हासिल किया है।
आपको बता दे कि स्वप्निल वर्मा ने दूसरा 769.5 अंक और यशवंत कुमार देवांगन ने तीसरा स्थान 769.0 अंक प्राप्त किया है। आयोग ने स्पष्टीकरण में कहा है कि यह जारी की गई सूची ‘चयन सूची’ नहीं है यह केवल मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की गई एक क्रमबद्ध मेरिट सूची है।

आयोग ने ये भी बताया है कि अब अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए अग्रमान्यता पत्रक और मेरिट क्रम के आधार पर पदों के आबंटन की कार्यवाही की जाएगी। आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अंतिम ‘चयन सूची’ अलग से पीएससी द्वारा जारी की जाएगी।




