छत्तीसगढ़बिलासपुर

शमशान में आधी रात को तंत्र साधना चार लोग कथित तौर पर कर तंत्र साधना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर और दो युवकों के मिले फोटो

बिलासपुर। सीपत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।देवरी गांव के श्मशानघाट में देर रात चार लोग कथित तौर पर तंत्र साधना करते मिले। ग्रामीणों ने जब इन्हें देखा तो चारों भागने लगे। पीछा करने पर एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि तीन लोग फरार हो गए। मौके से मछली, नींबू, सिंदूर और पूजा सामग्री के साथ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर और दो युवकों के फोटो मिलने की बात सामने आई है।घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। देवरी गांव के श्मशानघाट में ग्रामीणों को कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं।ग्रामीणों ने पहले कुछ देर तक निगरानी की और जब शक गहराया तो समूह बनाकर मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों को देखते ही वहां मौजूद चार लोग भागने लगे।

ग्रामीणों ने पीछा किया और एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को बाद में सीपत पुलिस के हवाले कर दिया गया।मौके की तलाशी लेने पर ग्रामीणों को कई तरह की पूजा सामग्री मिली। इनमें मछली, नींबू, सिंदूर और अन्य सामान शामिल बताए जा रहे हैं।इसके अलावा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर और दो युवकों के फोटो मिलने की बात भी सामने आई है।इन तस्वीरों को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि इन सामग्रियों का वास्तविक उद्देश्य क्या था, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।पकड़े गए युवक की पहचान ऋषिकेश कुमार के रूप में बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह चाकूबाजी के मामले में जेल में बंद प्रियांशु बोले का रिश्तेदार बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि प्रियांशु की जमानत के लिए हाई कोर्ट में आवेदन लंबित है। इसी दौरान उसके रिश्तेदार कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए एक तांत्रिक के संपर्क में आए।कथित तांत्रिक ने श्मशानघाट में विशेष क्रिया करने से जमानत मिलने का दावा किया था। इसी दावे के बाद चार लोगों के देवरी श्मशानघाट पहुंचने की बात सामने आई है।फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसके साथ मौके पर मौजूद तीन अन्य लोग कौन थे और वे किसके संपर्क में थे।साथ ही पुलिस कथित तंत्र साधना में इस्तेमाल सामग्री और तस्वीरों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। सोशल मीडिया के जरिए कथित तांत्रिक से संपर्क कैसे हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।श्मशानघाट में आधी रात की इस कथित तंत्र साधना ने पूरे इलाके में कौतूहल पैदा कर दिया है।हालांकि मामले में सामने आई कई बातें अभी जांच का विषय हैं। पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button